Gold Price Today: आज 120 रुपये सस्ता हुआ सोना, चेक करें 24 जून को क्या रहा 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 120 रुपये के नुकसान के साथ 72,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया

अपडेटेड Jun 24, 2024 पर 7:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold-Silver Price in India: गोल्ड और सिल्वर के दाम में आज दिल्ली में गिरावट आई।

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 120 रुपये के नुकसान के साथ 72,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी पिछले बंद भाव के मुकाबले 400 रुपये की गिरावट के साथ 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

दिल्ली में सस्ता हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं। यह पिछले बंद भाव से 120 रुपये कमजोर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 2,318 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी गिरावट के साथ 29.47 डॉलर प्रति औंस पर थी।


इंटरनेशनल फैक्टर का पड़ा असर

गांधी ने कहा कि शुक्रवार को जारी अमेरिकी विनिर्माण और सर्विस PMI आंकड़ों के अपेक्षा से अधिक मजबूत होने के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, जिससे व्यापारियों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के समय पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इंदौर में सोने, चांदी के भाव में तेजी

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में सोमवार को‌ सोने और चांदी की मांग शनिवार की तुलना में बढ़िया रही। दिल्ली के मुकाबले इंदौर में सोने का भाव 400 रुपये तक कम हैं। दिल्ली में 72,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, इंदौर में सोने का भाव 72,050 रुपये पर रहा।

कारोबारियों के अनुसार इंदौर में ये रहा सोने चांदी का भाव।

सोना 72050 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 88000 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

ये बैंक सेविंग अकाउंट पर दे रहा है 7.75% का ब्याज, अकाउंट में रखे पैसे पर मिलेगा ज्यादा इंटरेस्ट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।