Gold Price Today: सोमवार 27 जनवरी को सोने का भाव कम हुआ है। सोने के भाव में लगातार आ रही तेजी में मामूली गिरावट आई है। वैश्विक बाजारों की कमजोरी का असर भारतीय बाजारों पर भी नजर आया है। 24 कैरेट सोना अपनी शुद्धता और क्वालिटी के लिए जाना जाता है। वहीं, 22 कैरेट सोना अपनी मजबूती के कारण ज्वैलर्स की पहली पसंद रहता है। सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव प्रमुख शहरों में 82,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का 75,500 रुपये के आसपास कारोबार कररहा है। बीते हफ्ते सोना अपने रिकॉर्ड स्तर के आसपास आ गया था।
