Gold Price Today: साल 2024 खत्म होने में सिर्फ तीन दिन का समय बचा है। नया साल आने से पहले सोने के भाव में करेक्शन आया है। सोने का दाम 150 रुपये तक कम हुआ है। आज रविवार 29 दिसंबर 2024 को सोना सस्ता हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,900 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,400 रुपये के आसपास है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।
29 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,600 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल चांदी का भाव 91,500 रुपये पर था। चांदी में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है।
क्या नए साल में सोने के भाव में तेजी आएगी?
एक्सपर्ट का कहना है कि रुपये की कमजोरी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के तनाव जैसे कारणों से सोने की मांग बढ़ रही है। इसके अलावा निवेशकों की सुरक्षित एसेट्स में दिलचस्पी और ज्वैलर्स की खरीदारी ने भी कीमतों में इजाफा किया है। नया साल शुरू होने पर डॉलर की मजबूती और नीतिगत बदलावों से बाजार में और प्रभाव पड़ सकता है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सोना 350 रुपये बढ़कर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी की कीमत 900 रुपये बढ़कर 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस हफ्ते चांदी में कुल 3,550 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई।
29 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
सोने की कीमतों पर लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट का असर पड़ता है। ऐसे में सोने के दाम आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।