Gold Price Today: आज गुरुवार 30 जनवरी 2025 को सोने में बड़ी तेजी देखने को मिली। बजट पेश होने से दो दिन पहले सोने के भाव में तेजी आई है। ऐसी उम्मीदें हैं कि सरकार बजट में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है, जो सरकार ने पिछले बजट में घटाई थी। अगर ऐसा होता है, तो सोने के दाम एक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। आज सोने का भाव 1,000 रुपये तक बढ़ा है।
बजट से पहले क्यों महंगा हो रहा सोना
बजट से पहले सोने और चांदी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। निवेशकों और आम खरीदारों की बढ़ती मांग के चलते सोने के भाव में तेजी है। खासकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी नीतियों के कारण लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं, जिससे इसकी कीमत लगातार चढ़ रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर ब्याज दरों में कटौती होती है और वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोने-चांदी के दाम और बढ़ सकते हैं। साथ ही, शादी और त्योहारों के सीजन में इनकी मांग और ज्यादा हो सकती है, जिससे कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं।
दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम
दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1,000 रुपये की तेजी के साथ 83,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 75,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 81,800 और 22 कैरेट सोना 75,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 30 जनवरी का दाम।
30 जनवरी को चांदी की कीमत
गुरुवार 30 जनवरी को चांदी में मामूली तेजी रही। चांदी का दाम 100 रुपये तक बढ़ा है। चांदी की कीमत 96,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी-विवाह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में इजाफा होता है। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए सोने की कीमत में बदलाव का असर आम लोगों पर भी पड़ता है।