Gold Price Today:आज सोना हुआ महंगा, चेक करे 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate Today In India: आज मंगलवार 30 जुलाई को सोने के भाव में तेजी रही। सोने का भाव पिछले एक हफ्ते में 6,200 रुपये तक सस्ता हुआ है। लेकिन आज इसमें बढ़ोतरी नजर आई है। चांदी का भाव 85,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 8:05 AM
Gold Rate Today In India: आज मंगलवार 30 जुलाई को सोने के भाव में तेजी रही।

Gold Rate Today In India: आज मंगलवार 30 जुलाई को सोने के भाव में तेजी रही। सोने का भाव देश के ज्यादातर राज्यों में पिछले एक हफ्ते में 6,200 रुपये तक सस्ता हो गया है। हालांकि, आज इसमें बढ़ोतरी नजर आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,320 रुपये पर है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसका भाव 85,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है...

दिल्ली में सोने का भाव

30 जुलाई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 63,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 69,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,410 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 69,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,460 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 69,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 64,140 69,970
कोलकाता 63,410 69,170
गुरुग्राम 63,560 69,320
लखनऊ 63,560 69,140
बेंगलुरु 63,410 68,990
जयपुर 63,560 69,140
पटना 63,460 69,220
भुवनेश्वर 63,410 68,990
हैदराबाद 63,410 68,990

 

सोमवार को इस भाव पर बंद हुआ गोल्ड

ज्वैलरी विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 950 रुपये की गिरावट के साथ 71,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना का भाव भी 1,650 रुपये लुढ़ककर 70,700 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। शनिवार को यह 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी का भाव भी 4,500 रुपये औंधे मुंह लुढ़ककर 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।