Gold Price Today: बजट पेश होने के तीन दिनों के बाद ही सोने का भाव 85,000 रुपये को पार कर गया बजट के बाद आज सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन उछाल देखने को मिला। मजबूत रिटेल और ज्वैलरी सेलर्स की तरफ से आ रही डिमांड के कारण सोना 500 रुपये बढ़कर 85,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार इससे पहले सोमवार को सोना 85,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
