Gold Price Today: 7 अगस्त बुधवार को सस्ता हुआ सोना, चेक करें यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान में गोल्ड का रेट

Gold Rate Today In India: आज 7 अगस्त 2024 बुधवार के दिन सोने का भाव में गिरावट आई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,850 रुपये हो गई है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और बिहार में 69,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 8:29 AM
Gold Price Today: दिल्ली में सस्ता हुआ सोना।

Gold Rate Today In India: आज 7 अगस्त 2024 बुधवार के दिन सोने का भाव में गिरावट आई। सोने का भाव ज्यादातर शहरों में 600 रुपये तक कम हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,850 रुपये हो गई है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और बिहार में 69,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसका भाव 82,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। ये रहा देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की दाम।

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 64,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 69,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 64,890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 69,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,940 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 69,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 63,990 69,810
कोलकाता 63,890 69,700
गुरुग्राम 64,040 69,850
लखनऊ 64,040 69,850
बेंगलुरु 63,890 69,700
जयपुर 64,040 69,850
पटना 63,940 69,750
भुवनेश्वर 63,890 69,700
हैदराबाद 63,890 69,700

मंगलवार को इतने पर बंद हुआ सोने का भाव

कमजोर मांग के कारण स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 1,100 रुपये लुढ़ककर 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमतों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रही और आज यह 2,200 रुपये लुढ़ककर 82,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 84,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Personal loans: ये बैंक ऑफर कर रहे हैं सबसे सस्ता लोन, 5 लाख रुपये के

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।