Gold Price Today: सोने की तेजी को लगा ब्रेक, 7 जनवरी को सस्ता हुआ सोना, क्या ये है निवेश का सही समय?

Gold Rate Today In India: आज मंगलवार 7 जनवरी 2025 को सोने की तेजी पर थोड़ा ब्रेक लगा है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में कल की तुलना में 100 रुपये तक की गिरावट आई है। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 78,800 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Jan 07, 2025 पर 9:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate Today: नए साल 2025 में सोने के दाम को लगा ब्रेक, सस्ता हुआ गोल्ड।

Gold Rate Today: आज मंगलवार 7 जनवरी 2025 को सोने की तेजी पर थोड़ा ब्रेक लगा है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में कल की तुलना में 100 रुपये तक की गिरावट आई है। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 78,800 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट सोने के रेट 72,300 के नीचे कारोबार कर रहा है। क्या ये रेट सोना खरीदने के लिए सही समय है। क्या आगे सोने के भाव में तेजी आएगी? या बजट के बाद दाम में गिरावट आएगी?

 चांदी के भाव

7 जनवरी 2025 को चांदी का भाव 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। चांदी के भाव में कल की तुलना में 100 रुपये की गिरावट आई है। कल चांदी का रेट 91,500 रुपये था।


दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 72,140 रुपये पर है। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 78,700 रुपये है।

कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई, कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,190 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 78,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में सोने का भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 24 कैरेट सोने का रेट 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में सोने का रेट

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

विशाखापटनम में सोने की कीमत कीमत

विशाखापटनम में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पटना में सोने का भाव

पटना में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 78,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने की कीमत हर दिन बदलती रहती है। यह वो दर होती है जिस पर ग्राहक सोना खरीदते हैं। इसकी कीमत पर असर डालने वाले कई कारण होते हैं, जैसे- दुनिया की आर्थिक स्थिति, बड़े देशों के बीच तनाव और सोने की मांग और सप्लाई। भारत में सोने की कीमत सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार से ही तय नहीं होती, बल्कि इसमें आयात शुल्क, टैक्स और रुपये-डॉलर के रेट का भी असर पड़ता है। सोना हमारे देश में सिर्फ निवेश का तरीका नहीं है, बल्कि त्योहारों और शादियों में इसकी खास अहमियत होती है।

Budget 2025: इंश्योरेंस पर कम किया जाए GST, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर 80C से अलग मिले छूट

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।