Gold Price Today: बजट के बाद 2500 रुपये सस्ता हुआ सोना, आज ये रहा यूपी, बिहार, दिल्ली में गोल्ड रेट

Gold Rate Today In India: 24 जुलाई को भारत में सोने की कीमतें 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब थीं। 24 कैरेट सोने की कीमत 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे लोगों को बता दें कि आज 22 कैरेट सोना 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। सरकार ने मंगलवार को सोने और चांदी समेत कई उत्पादों पर सीमा शुल्क में कटौती कर दी

अपडेटेड Jul 24, 2024 पर 4:07 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: बजट के बाद 2500 रुपये तक सस्ता हुआ सोना।

Gold Rate Today In India: 24 जुलाई को भारत में सोने की कीमतें 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब थीं। 24 कैरेट सोने की कीमत 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे लोगों को बता दें कि आज 22 कैरेट सोना 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। सरकार ने मंगलवार को सोने और चांदी समेत कई उत्पादों पर सीमा शुल्क में कटौती कर दी। आज बजट के बाद सोने का भाव 2500 रुपये तक कम हुआ है। बुधवार को चांदी की कीमत 87,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

भारत में सोने पर कस्टम ड्यूटी कम हुई

सरकार ने कल बजट में सोने चांदी के सिक्कों पर कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया। सोने और चांदी के डोर के लिए इसे 14.35 प्रतिशत से घटाकर 5.35 प्रतिशत कर दिया गया। इस बीच आयातित सोने पर भारत की निर्भरता काफी हद तक घरेलू कीमतों को प्रभावित करती है, जो वैश्विक रुझानों को दर्शाती है। इसके अलावा भारत में  सोने की मांग सांस्कृतिक महत्व, त्योहारों और शादियों के दौरान अधिक रहती है।

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 65,090 71,000
मुंबई 64,940 70,850
अहमदाबाद 64,990 70,900
चेन्नई 65,490 71,450
कोलकाता 64,940 70,850
गुरुग्राम 65,090 71,000
लखनऊ 65,090 71,000
बंगलुरु 64,940 70,850
जयपुर 65,090 71,100
पटना 64,990 70,900
भुवनेश्वर 64,940 70,850
हैदराबाद 64,940 70,850


बजट के बाद गिरा सोना

बजट के अगले दिन आज सोने के भाव में भारी गिरावट नजर आ रही है। अगर कल के भाव से तुलना करें तो 10 ग्राम गोल्ड का भाव 2300 रुपये तक कम हुआ है। सावन के तीसरे दिन बुधवार को दिल्ली, मुंबई, बिहार, यूपी जैसे राज्यों में सोने का भाव 71000 रुपये के आसपास आ गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,000 रुपये पर है।

NPS Vatasalya: क्या है एनपीएस वात्सल्य स्कीम जिसका ऐलान वित्तमंत्री ने बजट में किया है, क्या

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।