Gold Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में गिरावट आई। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के रेट में गिरावट आई। सोने का भाव 60,000 रुपये के नीचे आ गया है। बीते हफ्ते के शुक्रवार को सोने का भाव 60,142 रुपये पर बंद हुआ था। ये आज 59,973 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 469 रुपये चढ़कर 60,969 रुपये पर है।
सोने के भाव में आई गिरावट - 60,000 रुपये के नीचे आया गोल्ड
शुक्रवार को सोने का भाव 60,142 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 169 रुपये गिरकर 59,973 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 155 रुपये गिरकर 5 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
IBJA की वेबसाइट पर ये रहा दाम
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की बीते हफ्ते के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव
गोल्ड के भाव पर एक्सपर्ट की राय
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, गोल्ड का भाव 62,000 रुपये के करीब आया था, फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया। हालांकि, अब ये एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।