Gold Price Today: सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, आज इतना सस्ता हो गया है गोल्ड

Gold Price Today: आज इस हफ्ते में लगातार तीसरी बार सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 59,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। कल मंगलवार को शाम में भाव 59,856 रुपये पर बंद हुआ था। आज गोल्ड 598 रुपये गिरकर 59,347 रुपये पर कारोबार करने के बाद शाम में 59,264 रुपये पर बंद हुआ

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 6:05 PM
Gold Price Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Price Today: आज इस हफ्ते में लगातार तीसरी बार सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 59,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। कल मंगलवार को शाम में भाव 59,856 रुपये पर बंद हुआ था। आज गोल्ड 598 रुपये गिरकर 59,347 रुपये पर कारोबार करने के बाद शाम में 59,264 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट 996 रुपये गिरकर 72,173 रुपये पर ट्रेड कर रहा था लेकिन शाम में रेट 72,105 पर बंद हुआ।

सोने के भाव में आई गिरावट 

सोने का भाव एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। आज सोने का भाव 509 रुपये गिरकर 59,347 रुपये पर है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 466 रुपये गिरकर 54,362 रुपये पर रहा लेकिन शाम में 54,286 पर बंद हुआ।


शाम को गिरावट के साथ बंद हुए गोल्ड के दाम। शाम को गिरावट के साथ बंद हुए गोल्ड के दाम।

 

IBJA की वेबसाइट पर ये रहा दाम

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का सुबह का भाव

मेटल 14 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 13 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 59347 59856 -509
Gold 995 (23 कैरेट) 59109 59616 -507
Gold 916 (22 कैरेट) 54362 54828 -466
Gold 750 (18 कैरेट) 44510 44892 -382
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34718 35016 -298
Silver 999 72173  Rs/Kg 73169 Rs/Kg -996 Rs/Kg

क्या रह सकती है गोल्ड की चाल?

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। इस साल गोल्ड का भाव 62,000 रुपये के करीब आया था, फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया। एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।

CDSL का शेयर 4% टूटा, ब्लॉक डील के बाद गिरा स्टॉक, BSE संभावित विक्रेता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।