Gold Price Today: ज्वैलरी बाजार में लगातार चौथे दिन सोने के भाव में आई गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: आज इस हफ्ते में लगातार चौथी बार सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 59,000 रुपये के और करीब आ गया है। कल बुधवार को शाम में भाव 59,264 रुपये पर बंद हुआ था

अपडेटेड Jun 15, 2023 पर 3:06 PM
Gold Rate Toeay: आज देश भर में सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Price Today: आज इस हफ्ते में लगातार चौथी बार सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 59,000 रुपये के और करीब आ गया है। कल बुधवार को शाम में भाव 59,264 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट 316 रुपये चढ़कर 71,421 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। ये रेट ज्वैलरी बाजार के औसत दाम हैं।

सोने के भाव में आई गिरावट 

सोने का भाव एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। आज सोने का भाव 244 रुपये गिरकर 59,020 रुपये पर है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 224 रुपये गिरकर 54,062 रुपये पर रहा।


IBJA की वेबसाइट पर ये रहा दाम

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 15 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 14 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 59020 59264 -244
Gold 995 (23 कैरेट) 58784 59027 -243
Gold 916 (22 कैरेट) 54062 54286 -224
Gold 750 (18 कैरेट) 44265 44448 -183
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34527 34669 -142
Silver 999 71421  Rs/Kg 72105 Rs/Kg 316 Rs/Kg

क्या रह सकती है गोल्ड की चाल?

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। इस साल गोल्ड का भाव 62,000 रुपये के करीब आया था, फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया। तब से लेकर अब तक गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।

मर्जर के बाद 60 MF स्कीम्स के पास होंगे HDFC Bank के 5,000 करोड़ रुपये के शेयर!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।