Gold Price Today: धनतेरस के दिन दिल्ली में सोने के दाम में आई तेजी, चेक करें दाम

Gold Price Today: धनतेरस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग में वृद्धि से सोने की कीमत 300 रुपये चढ़कर 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई

अपडेटेड Oct 29, 2024 पर 10:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Today: दिल्ली में सोने के भाव में आई तेजी।

Gold Price Today: धनतेरस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग में वृद्धि से सोने की कीमत 300 रुपये चढ़कर 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसी तरह, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से बढ़ती मांग के चलते चांदी की कीमत भी 200 रुपये बढ़कर 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

व्यापारियों का कहना है कि लोग इस बार सोने की पारंपरिक खरीदारी की जगह चांदी के सिक्कों की खरीद को अधिक पसंद कर रहे हैं। साथ ही, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये की बढ़त के साथ 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी के अनुसार, धनतेरस पर हुई अधिक खरीदारी से एमसीएक्स पर सोने की कीमतें और हाजिर सर्राफा बाजार में कीमतें 80,000 रुपये से ऊपर पहुंच गईं।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिंस बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। वैश्विक बाजार में सोना वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 2,762.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा, जबकि चांदी वायदा एशियाई बाजार में 0.95 प्रतिशत बढ़कर 34.33 डॉलर प्रति औंस हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।