Gold Price Today: धनतेरस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग में वृद्धि से सोने की कीमत 300 रुपये चढ़कर 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसी तरह, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से बढ़ती मांग के चलते चांदी की कीमत भी 200 रुपये बढ़कर 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
