Gold Price Today: आज फिर सोने के दाम में आई गिरावट, जानें क्या रहा दिल्ली और पटना में गोल्ड रेट

Gold Price Today In India: भारत में रिटेल में सोने की कीमत 28 जून को कई शहरों में 60,000 रुपये से नीचे गिर गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 59,180 रुपये थी। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 54,350 रुपये है। वहीं चांदी की कीमत 71,500 रुपये प्रति किलो रही

अपडेटेड Jun 28, 2023 पर 10:42 AM
Gold Price Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Price Today In India: भारत में रिटेल में सोने की कीमत 28 जून को कई शहरों में 60,000 रुपये से नीचे गिर गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 59,180 रुपये थी। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 54,350 रुपये है। वहीं चांदी की कीमत 71,500 रुपये प्रति किलो रही। 28 जून को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 4 अगस्त 2023 को मैच्योर होने वाला सोना वायदा 58,157 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 05 जुलाई को मैच्योर होने वाली चांदी 69,428 रुपये पर थी।

ये रहा अन्य शहरों में गोल्ड का रेट

नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम नोएडा में चुकाने होंगे। चेन्नई में 22 कैरेट सोना 54,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, तमिलनाडु की राजधानी में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 59,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जहां तक अन्य शहरों में गोल्ड की रिटेल कीमतों की बात करें तो अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,400 रुपये रही। वहीं, अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 59,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
दिल्ली 54,500 59,430
मुंबई 54,350 59,180
कोलकाता 54,350 59,180
लखनऊ 54,500 59,430
बंगलुरु 54,350 59,280
जयपुर 54,500 59,430
पटना 54,400 59,330
भुवनेश्वर 54,350 59,180
हैदराबाद 54,350 59,180


इस आधार पर तय होती हैं सोने की कीमतें

मांग और आपूर्ति: सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Hot Stocks : एनएलसी इंडिया, Shyam Metalics और KIMS पर लगाएं दांव, शॉर्ट टर्म में हो सकती है शानदार कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।