Gold Price Today: सोने के भाव में रही तेजी, चेक करें पटना, नोएडा, दिल्ली में आज का गोल्ड रेट

Gold Silver Rate: सोने की कीमतों में 30 जून को बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई और 22 कैरेट सोना भी 100 रुपये महंगा होकर 54,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, चांदी 500 रुपये की गिरावट के साथ 71,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही

अपडेटेड Jun 30, 2023 पर 12:55 PM
Gold Silver Rate: सोने की कीमतों में 30 जून को बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Gold Silver Rate: सोने की कीमतों में 30 जून को बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई और 22 कैरेट सोना भी 100 रुपये महंगा होकर 54,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, चांदी 500 रुपये की गिरावट के साथ 71,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

MCX में ये रहे दाम

एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोना वायदा बाजार में 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 57,992 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, चांदी 0.14 फीसदी बढ़कर 69,695 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.04 फीसदी बढ़कर 1,909 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.36 फीसदी बढ़कर 22.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।


अन्य शहरों में ये रहे दाम

अन्य शहरों में मुंबई में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें 58,850 रुपये और 53,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं। कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 58,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रही जबकि 22 कैरेट की कीमत 53,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। चेन्नई में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना 59,240 रुपये और 54,300 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना 59,000 रुपये और 54,100 रुपये में मिल रहा है। नोएडा में कीमतें 59,000 रुपये और 54,100 रुपये थीं। गुरुग्राम में भी सोने की कीमतें 59,000 रुपये और 54,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं।

इस आधार पर तय होती हैं सोने की कीमतें

मांग और आपूर्ति: सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

मुनाफावसूली से बिगड़ी Adani Enterprises की चाल, डेढ़ फीसदी से ज्यादा टूटे भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।