मुनाफावसूली से बिगड़ी Adani Enterprises की चाल, दो फीसदी से ज्यादा टूटे भाव

Adani Group News: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते अदाणी ग्रुप के शेयर धड़ाम से जमीन पर आ गए। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 24 जनवरी यानी जिस दिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी, उस दिन बीएसई पर 3442.75 रुपये पर बंद हुए थे और रिपोर्ट आने के बाद से 27 फरवरी 2023 को यह 1194.20 रुपये पर आकर बंद हुआ था

अपडेटेड Jun 30, 2023 पर 4:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Group News: अदाणी ग्रुप (Adani Group) की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 28 जून को यह 5.7 फीसदी मजबूत हुआ था और इस तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते आज यह डेढ़ फीसदी से अधिक टूट गया। बुधवार को इस स्टॉक में इसलिए तेजी थी क्योंकि प्रमोटर कंपनी एसबी अदाणी फैमिली ने अपनी 1.57 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 2383.60 रुपये (Adani Enterprises Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह दो फीसदी से अधिक टूटकर 2350.05 रुपये तक आ गया था।

    SB Adani Family Trust ने किस भाव पर बेचे Adani Enterprises के शेयर

    एसबी अदाणी फैमिली ट्रस्ट ने अदाणी एंटरप्राइजेज की 1.64 फीसदी हिस्सेदारी 2300 रुपये के भाव पर बेचा। इसकी वैल्यू करीब 4140 करोड़ रुपये रही। मार्च 2023 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक एसबी अदाणी फैमिली ट्रस्ट के पास इसके 59.13 करोड़ शेयर थे जो कंपनी की 51.87 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस ट्रस्ट का काम गौतम एस अदाणी और राजेश एस अदाणी संभालते हैं।


    एक कारोबारी दिन पहले अदाणी ग्रुप के शेयरों में इस कारण तेजी

    हिंडनबर्ग के झटके से तेजी से उबर रहा शेयर

    अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया गया था। ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया लेकिन इसके शेयर झटके को नहीं संभाल सके। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी की बात करें तो 3 फरवरी को इंट्रा-डे में यह 1017.10 रुपये तक टूट गया था। हालांकि फिर ग्रुप ने निवेशकों का भरोसा वापस हासिल करने के लिए 260 करोड़ डॉलर के लोन चुका दिया। ग्रुप की कोशिशों के चलते बुटिक इनवेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने इसमें अपनी हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी बढ़ा दी। अब इसकी योजना ग्रुप के फंडिंग राउंड में भी शामिल होने की है। जीक्यूजी पार्टनर्स के राजीव जैन का मानना है कि अदाणी ग्रुप में निवेश भारत के सबसे बेहतर इंफ्रा एसेट्स में पैसा लगाना है।

    Stock Tips: ब्रोकरेज ने इन पांच शेयरों का बढ़ा दिया टारगेट, 23% मुनाफा कमाने का गोल्डेन चांस

    इन सब से अदाणी एंटरप्राइजेज और ग्रुप की बाकी कंपनियों को सपोर्ट मिला और ये शेयर काफी हद तक रिकवर हो चुके हैं। अदाणी ग्रुप के शेयर 24 जनवरी यानी जिस दिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी, उस दिन बीएसई पर 3442.75 रुपये पर बंद हुए थे और रिपोर्ट आने के बाद से 27 फरवरी 2023 को यह 1194.20 रुपये पर आकर बंद हुआ था। हालांकि इस लेवल से अब तक यह 98 फीसदी रिकवर हो चुका है जबकि 3 फरवरी को इंट्रा-डे में निचले स्तर से 132 फीसदी से अधिक रिकवर हो चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।