Adani Group के शेयरों में जबरदस्त तेजी, अदाणी एंटरप्राइजेज सहित इन 3 कंपनियों के शेयर 5% उछले, जानें कारण

Adani Group Shares: उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप के शेयरों में बुधवार 28 जून को जोरदार तेजी देखी गई। ग्रुप की 10 में से 8 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। इसमें से भी 3 शेयरों में 5% से अधिक की तगड़ी उछाल देखी गई। सबसे अधिक तेजी अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयरों में देखने को मिली

अपडेटेड Jun 28, 2023 पर 10:33 PM
Adani Group ग्रुप के 2 शेयर आज मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए

Adani Group Shares: उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप के शेयरों में बुधवार 28 जून को जोरदार तेजी देखी गई। ग्रुप की 10 में से 8 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। इसमें से भी 3 शेयरों में 5% से अधिक की तगड़ी उछाल देखी गई। वहीं दूसरी ओर अदाणी ग्रुप के 2 शेयर आज मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयरों में देखने को मिली, जो बीएसई पर 5.93 फीसदी बढ़कर करीब 819.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं ग्रुप की सबसे मुख्य कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Eneterprises) के शेयर 5.34 फीसदी बढ़कर 2,403.65 रुपये के भाव पर बंद हुए।

इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर करीब 5.12% उछलकर 756.50 रुपये के भाव पर बंद हुए। अदाणी ग्रुप के बाकी शेयरों की बात करें, तो अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas)2.26 फीसदी बढ़कर 655.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। जबकि अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) 1.83% की तेजी के साथ 413.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

एसीसी (ACC) के शेयर 1.29 फीसदी बढ़कर 1,812.05 रुपये के भाव पर बंद हुए। वहीं अदाणी पावर (Adani Power) 0.59 फीसदी बढ़कर 254.65 रुपये और अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 434.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ।


यह भी पढ़ें- इस एनर्जी स्टॉक को खरीदने की मची होड़, तीन महीने में 87% चढ़ा, अभी और मुनाफा कमाने का मौका

इसके अलावा अदाणी ग्रुप के 2 शेयर आज बीएसई पर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) जहां 0.16 की गिरावट के साथ 958.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं एनडीटीवी (NDTV) का शेयर 0.07 फीसदी लुढ़ककर 230.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में यह तेजी ऐसे दिन आई, जब इसके 2 शेयरों में बुधवार ब्लॉक डील देखने को मिला है। अदाणी ग्रीन के करीब 4.8 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ जिसकी वैल्यू करीब 4412 करोड़ रुपये है। यह कंपनी की करीब 3 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। वहीं दूसरी तरफ अदाणी एंटरप्राइजेज के 4130 करोड़ रुपये के 1.8 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ। यह कंपनी की 1.6 फीसदी की शेयरहोल्डिंग के बराबर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।