Gold Price: करवाचौथ से पहले सोना और चांदी हुआ सस्ता, जानें 23 कैरेट गोल्ड का भाव

आज हफ्ते के पहले दिन करवाचौथ से पहले सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई

अपडेटेड Oct 18, 2021 पर 5:26 PM

Gold Silver Price Today 18th October 2021: आज हफ्ते के पहले दिन करवाचौथ से पहले सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 746 रुपये सस्ता होकर 47379 पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 684 रुपये गिरकर 43399 रुपये के करीब आ गया है। वहीं, चांदी 104 रुपये सस्ती 63186 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..



धातु 18 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 14 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47379 48125 -746
Gold 995 (23 कैरेट) 47189 47932 -743
Gold 916 (22 कैरेट) 43399 44083 -684
Gold 750 (18 कैरेट) 35534 36094 -560
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27717 28153 -436
Silver 999 63186 रुपये प्रति किलो 63290 रुपये प्रति किलो -104 रुपये प्रति किलो


MCX पर ये रहे भाव

वैश्विक संकेतों के कमजोर होने के कारण सोमवार को डोमेस्टिक मार्केट में गोल्ड के प्राइस शुरुआती कारोबार के दौरान प्रेशर रहा। MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.11 प्रतिशत बढ़कर 47,265 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर 0.16 प्रतिशत  की तेजी के साथ 63,371 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। पिछले सेशन में गोल्ड में लगभग 1.4 प्रतिशत या 700 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर में लगभग 0.5 प्रतिशत की कमी आई थी।


इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम

इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड में कुछ तेजी आई। गोल्ड का स्पॉट प्राइस 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,770.26 डॉलर प्रति औंस पर था। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में कुछ गिरावट आने से गोल्ड को सपोर्ट मिला है
 


 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।