Get App

Gold Rate Today: आज लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, शुक्रवार 26 सितंबर को ये रहा गोल्ड रेट

Gold Rate In India: आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। नवरात्रि में लगातार ये दूसरा दिन है जब सोना सस्ता हुआ है। सोने का भाव कल गुरुवार की तुलना में 800 रुपये सस्ता हुआ है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, गाजियबाद जैसे उत्तर भारत के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,14,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Sep 26, 2025 पर 8:19 AM
Gold Rate Today: आज लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, शुक्रवार 26 सितंबर को ये रहा गोल्ड रेट
Gold Rate Today: नवरात्रि में लगातार ये दूसरा दिन है जब सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate In India: आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। नवरात्रि में लगातार ये दूसरा दिन है जब सोना सस्ता हुआ है। सोने का भाव कल गुरुवार की तुलना में 800 रुपये सस्ता हुआ है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, गाजियबाद जैसे उत्तर भारत के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,14,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत 1,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानें आज 26 सितंबर को क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

सोने की कीमतों में आज गिरावट रही लेकिन सोने ने रफ्तार पकड़ी हुई है। गोल्ड अपने पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है। इसके पीछे घरेलू से ज्यादा इंटरनेशनल कारण जिम्मेदार है। सोने और चांदी की कीमतें इस समय वैश्विक आर्थिक हालात, अमेरिकी डॉलर की चाल और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग पर निर्भर कर रही हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी में तेजी बनी रह सकती है, जबकि सोने में निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,14,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,05,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें