Gold Rate Today: आज गुरुवार 6 जून 2025 को सोने के भाव में तेजी नजर आ रही है। आज RBI रेपो रेट को लेकर ऐलान कर सकता है। देश में 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में कल की तुलना में 500 रुपये तक की बढ़त दिख रही है। कल हालांकि, एक समय सोना जीएसटी के साथ 1,00,000 रुपये के स्तर को पार कर गया था लेकिन फिर इसमें करेक्शन आया। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 99,700 रुपये 22 कैरेट सोने का रेट 91,300 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज शुक्रवार 6 जून 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
