Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना! 73,000 रुपये के पार गोल्ड, फिर लौटा तेजी का दौर

Gold Price Today: सोने में एक बार फिर तेजी का दौर आने लगा है। सोने का भाव लगातार तीसरे दिन चढ़ा है। गोल्ड 73,000 रुपये के पार चला गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती मेटल की कीमतों में उछाल के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 300 रुपये मजबूत होकर 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 8:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price: गोल्ड की कीमतों में एक बार फिर लौटी रौनक।

Gold Price Today: सोने में एक बार फिर तेजी का दौर आने लगा है। सोने का भाव लगातार तीसरे दिन चढ़ा है। गोल्ड 73,000 रुपये के पार चला गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती मेटल की कीमतों में उछाल के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 300 रुपये मजबूत होकर 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत 300 रुपये की गिरावट के साथ 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले कारोबारी सत्र में 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।

लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 300-300 रुपये मजबूत होकर क्रमश: 73,150 रुपये और 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। व्यापारियों ने कहा कि घरेलू मांग में वृद्धि के साथ-साथ वैश्विक प्रभावों के कारण सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना 4.50 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ 2,512.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी भी तेजी के साथ 27.98 डॉलर प्रति औंस पर रही।


इंदौर में सोने-चांदी का भाव

इंदौर को लोकल सर्राफा बाजार में बुधवार को‌ सोना 200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 150 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई। कारोबारियों के अनुसार सोने के भाव ये रहे।

सोना 72600 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 82700 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

Bank Employees 5 Days Working: साल 2024 के इस महीने से होगा बैंकों में सिर्फ 5 दिन काम! बैंक्र ब्रां

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।