Gold Price Today: आज ये रहा 10 ग्राम सोने का भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: सोमवार 1 मई को दिल्ली में सोने की कीमत 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। कमजोर वैश्विक रुझानों के कारण सोने का भाव 150 रुपये कम होकर 56,000 रुपये के नीचे खुला। गोल्ड का पिछला बंद भाव 56,000 रुपये था। चांदी भी सोमवार को 200 रुपये की गिरावट के साथ 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई

अपडेटेड May 01, 2023 पर 7:43 PM
Gold Price: आज 1 मई को ये रहा सोने का भाव।

Gold Price Today: सोमवार 1 मई को दिल्ली में सोने की कीमत 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। कमजोर वैश्विक रुझानों के कारण सोने का भाव 150 रुपये कम होकर 56,000 रुपये के नीचे खुला। गोल्ड का पिछला बंद भाव 56,000 रुपये था। चांदी भी सोमवार को 200 रुपये की गिरावट के साथ 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। जबकि, 24 कैरेट सोना 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खरीदा जा सकता है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत पीली धातु 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 60,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां, 24 कैरेट सोना 61,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। पुणे में 22 कैरेट सोना 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जो पिछले दिन के भाव से भी 150 रुपये कम है। 24 कैरेट सोना 60,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

सोने की इन कीमतों में जीएसटी, टीसीएस या कोई अन्य चार्ज शामिल नहीं है। ये सोने की औसत कीमत है। ये रेट बाजार में अलग-अलग हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,979 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.20 डॉलर प्रति औंस पर थी।


अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का सपोर्ट प्राइस 1,980-1,965 डॉलर रह सकता है। 2,005-2,015 डॉलर पर है। चांदी को 24.80-24.58 डॉलर पर समर्थन मिला है। सोने की कीमत रुपये 59,740-59,550 पर कारोबार कर रहा है। ये 60,320, 60,510 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी को 73,480-73,050 रुपये पर कारोबार कर रही है।

GST Collection : अप्रैल में GST कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सरकार के खजाने में आए 1.87 लाख करोड़ रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।