Gold Price Today: दिल्ली और इंदौर में महंगा हुआ सोना, अब कितने दिनों में फिर 75,000 जाएगा गोल्ड?

Gold Price Today in Indore: इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 500 रुपये की मजबूती के साथ 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के दाम बढ़ने पर निवेशकों के मन में सवाल उठने लगा है कि अब कितने दिनों में गोल्ड 75,000 रुपये के स्तर को फिर पार करेगा

अपडेटेड May 02, 2024 पर 7:24 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 500 रुपये की मजबूती के साथ 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Gold Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 500 रुपये की मजबूती के साथ 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के दाम बढ़ने पर निवेशकों के मन में सवाल उठने लगा है कि अब कितने दिनों में गोल्ड 75,000 रुपये के स्तर को फिर पार करेगा।

आज सोने-चांदी का प्राइस

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 400 रुपये मजबूत होकर 83,500 रुपये प्रति किलो हो गयी। इससे पहले यह 83,100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।


आज महंगा हुआ गोल्ड (Gold Price in Delhi)

1 मई को ‘महाराष्ट्र दिवस’ और ‘मजदूर दिवस’ के मौके पर सर्राफा बाजार आंशिक तौर पर बंद रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 500 रुपये अधिक है।

इंटरनेशनल मार्केट में महंगा हुआ सोना

इंटरनेशनल मार्केट में कमोडिटी मार्केट में हाजिर सोना 2,304 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद भाव से 16 डॉलर ऊंचा है। चांदी भी बढ़त के साथ 26.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबार में यह 26.39 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। एलकेपी सिक्योरिटीज में करेंसी डेरिवेटिव प्रमुख जतीन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशक अब गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

इंदौर के सर्राफा बाजार में दाम

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में गुरुवार को‌ सोने के भाव में 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। आज चांदी 150 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती बिकी।

सोना 70300 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी 79100 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

Gold Price Today: सोने में आज आई बड़ी गिरावट, 75000 के पीक से 71000 रुपये पर आ गया गोल्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।