Gold Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 500 रुपये की मजबूती के साथ 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के दाम बढ़ने पर निवेशकों के मन में सवाल उठने लगा है कि अब कितने दिनों में गोल्ड 75,000 रुपये के स्तर को फिर पार करेगा।
