Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन दिल्ली में रिकॉर्ड हाई पर रहा सोने-चांदी का भाव, चेक करें रेट

Gold Price Today: विदेशी बाजारों से मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। तेजी के इस दौर के बीच सोने की कीमत पहली बार 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है

अपडेटेड Apr 10, 2024 पर 10:08 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: विदेशी बाजारों से मजबूती के रुख के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।

Gold Price Today: विदेशी बाजारों से मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। तेजी के इस दौर के बीच सोने की कीमत पहली बार 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 160 रुपये बढ़कर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। मंगलवार को यह रिकॉर्ड 71,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत 200 रुपये चढ़कर रिकॉर्ड 84,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 160 रुपये की तेजी के साथ 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 2,356 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह डॉलर अधिक है। गांधी ने कहा कि बुधवार को यूरोपीय कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि सोना और चांदी अबतक के उच्चतम स्तर के आसपास मंडरा रहे हैं, क्योंकि भू-राजनीतिक तनाव और मार्च के लिए अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति और ब्याज दर के बारे में अधिक संकेत मिलने की उम्मीदों के बीच सोने की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग बनी हुई है।उन्होंने कहा कि अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के साथ फेडरल रिजर्व की मार्च बैठक की जानकारी भी बुधवार के बाद में आने वाली है।


इसके अलावा चांदी की कीमतें भी मामूली बढ़त के साथ 28.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं। पिछले सत्र में यह 28.04 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोना दिन के कारोबार में 71,709 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिन में कारोबार के दौरान चांदी की कीमतें 83,092 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं।

Gold Rate Today: नवरात्रि के दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, चेक करें देश के 12 शहरों में गोल्ड रेट 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।