Gold Rate Today: सोने के भाव में मजबूती का दौर जारी है। दिल्ली में सोने का भाव रिकॉर्ड हाई पर बना हुआ है। दिल्ली में सोने का भाव 65,880 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 66,600 रुपये पर कारोबार कर रहा है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं, सिर्फ यहां भाव 66,500 रुपये के ऊपर है।वहीं, चांदी के बाजार में तेजी का रुख रहा और यह 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
भारत में आज रिटेल बाजार में सोने की कीमत
आज दिल्ली में सोने का भाव
8 मार्च 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 60,400 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 65,880 रुपये है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,250 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 65,730 रुपये है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,300 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 65,780 रुपये है।
आज 8 मार्च 2024 को गोल्ड की कीमत
सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।