Gold Price Today: कमजोर घरेलू मांग के चलते शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे फिसल गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये की गिरावट के साथ 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 200 रुपये कम होकर 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
