Gold Price: सोना 10000 रुपये से भी अधिक हुआ सस्ता, 60000 के नीचे आई चांदी

Gold Silver Price Today 20th September 2021: सोने की कीमतों में आज फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Sep 20, 2021 पर 2:31 PM

Gold Silver Price Today 20th September 2021: सोने की कीमतों में आज फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। बुलियन मार्केट में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 46,200 रुपये के नीचे आ गया। 10 ग्राम गोल्ड का रेट 125 रुपये गिरकर 46185 रुपये पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है। चांदी का रेट 1,256 रुपये गिरकर 59875 रुपये रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने आज के सोने चांदी के रेट जारी कर दिये हैं।

 

 

IBJA पर आज ये रहा सोने और चांदी का भाव..
 

मेटल 20 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 17 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 46185 46310 -125
Gold 995 (23 कैरेट) 46000 46125 -125
Gold 916 (22 कैरेट) 42305 42420 -115
Gold 750 (18 कैरेट) 34639 34733 -94
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27018 27091 -73
Silver 999 59875 Rs/Kg 61131 Rs/Kg -1256 Rs/Kg


BJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

MCX पर भी गिरे दाम 

गोल्ड और सिल्वर के प्राइसेज में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। पिछले कुछ सेशन से इनके प्राइसेज पर प्रेशर है। इसका बड़ा कारण कमजोर वैश्विक संकेत हैं। MCX पर गोल्ड का प्राइस 0.13 प्रतिशत गिरकर 45,928 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर का 1 प्रतिशत घटकर 59,427 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।


पिछले सेशन में गोल्ड में 0.16 प्रतिशत और सिल्वर में 1.76 प्रतिशत की कमी हुई थी। इंटरनेशनल मार्केट्स में डॉलर की मजबूती से गोल्ड का प्राइस नीचे रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इस सप्ताह होने वाली मीटिंग से पहले इनवेस्टर्स भी सतर्क हैं।

 

 

बीते साल अगस्त में बनाया था पीक - पीक से 10000 रुपये गिरे दाम
 

पिछले साल अगस्त में गोल्ड ने 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई लेवल बनाया था। अब गोल्ड का रेट पीक से 10000 रुपये तक कम हो गया है। वहीं चांदी भी 60000 रुपये के नीचे आ गई है। कोटक सिक्योरिटीज ने कहा है कि डॉलर के ट्रेंड के अनुसार गोल्ड में वोलैटिलिटी रह सकती है। इक्विटी मार्केट में तेजी के साथ ही चीन की इकोनॉमिक स्थिति का भी इस पर असर पड़ेगा।
 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।