Gold Price Today: सोने के भाव में आज आई गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Today: गोल्ड के रेट में हफ्ते के दूसरे दिन गिरावट आई है। कल की तेजी के बाद आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव में 379 रुपये की गिरावट आई। हालांकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अभी भी 60,400 रुपये के ऊपर बना हुआ है

अपडेटेड May 23, 2023 पर 1:57 PM
Gold Price Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Price Today: गोल्ड के रेट में हफ्ते के दूसरे दिन गिरावट आई है। कल की तेजी के बाद आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव में 379 रुपये की गिरावट आई। हालांकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अभी भी 60,400 रुपये के ऊपर बना हुआ है। कल सोने का भाव 60,829 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी का भाव 953 रुपये की गिरावट के साथ 71,568 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

सोने के भाव में दूसरे दिन रही गिरावट

कल सोने का भाव 60,829 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 60,450 रुपये पर नजर आ रहा है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी नरमी रही। 22 कैरेट गोल्ड 347 रुपये गिरकर 55,372 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट 

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 23 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 22 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 60450 60829 -379
Gold 995 (23 कैरेट) 60208 60585 -377
Gold 916 (22 कैरेट) 55372 55719 -347
Gold 750 (18 कैरेट) 45338 45622 -284
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35363 35585 -222
Silver 999 71568 Rs/Kg 72521 Rs/Kg -953 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में इस साल रहेगी तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। इस साल भाव 62,900 रुपये तक आया था लेकिन फिर इसमें करेक्शन आने लगा। गोल्ड फिर से एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

गोदरेज प्रॉपर्टीज, IDBI Bank और MMTC के शेयरों में शॉर्ट टर्म में हो सकती है 11% तक की कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।