Gold Price Today: दिल्ली में महंगा लेकिन इंदौर में सस्ता हुआ सोना, चेक करें दाम

Gold Price Today: मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 70 रुपये की तेजी के साथ 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

अपडेटेड Jun 25, 2024 पर 8:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate: 25 जून को दिल्ली में महंगा हुआ सोना।

Gold Price Today: मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 70 रुपये की तेजी के साथ 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, इंदौर में आज सोने के दाम में गिरावट रही। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत पिछले बंद भाव के मुकाबले 400 रुपये की गिरावट के साथ 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं। यह पिछले बंद भाव से 70 रुपये अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,324 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह डॉलर की तेजी है।

गांधी ने कहा कि मंगलवार को बाजार में निराशाजनक धारणा के चलते सोने का कारोबार सीमित दायरे में हुआ। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का ध्यान इस सप्ताह के अंत में आने वाले व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर है, जिसमें अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़़े शामिल हैं। हालांकि, चांदी की कीमत में गिरावट आई और यह 29.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। पिछले सत्र में यह 29.47 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।


इंदौर में सोना-चांदी हुआ सस्ता

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में मंगलवार को‌ सोना 150 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 200 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई। कारोबारियों के अनुसार बुलियन मार्केट में ये रहा दाम।

सोना 71900 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 87800 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

सरकार 80C की लिमिट करेगी 3 लाख! मोदी सरकार बजट में करोड़ों लोगों को देगी खुशखबरी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।