Gold Price Today: सोने का भाव आज सोमवार 11 नवंबर को सस्ता हुआ है। बीते शुक्रवार की तुलना में सोने के रेट में 200 रुपये तक की गिरावट आई है। देश में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 79,300 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 72,000 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, सिल्वर 93,900 रुपये पर है।
11 नवंबर को सिल्वर का रेट
देश में एक किलोग्राम चांदी का भाव 93,900 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। बीते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी भी 800 रुपये उछलकर 94,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। जबकि, उससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 93,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
देशभर में सोने के आज के रेट:
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹79,500 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹72,140 प्रति 10 ग्राम
पटना ओर अहमदाबाद में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹72,790 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹79,400 प्रति 10 ग्राम
भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹79,400 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹72,740 प्रति 10 ग्राम
बीते शुक्रवार को इस भाव पर बंद हुआ गोल्ड
शादी-विवाह के सीजन में ज्वैलर्स और रिटेल सेलर्स की तरफ से मांग बढ़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 500 रुपये की बढ़त के साथ एक बार फिर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।