Gold Price Today: इंदौर में 300 रुपये महंगा हुआ सोना, चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव

Gold Rate Today in India: हफ्ते के पहले दिन इंदौर में सोने के भाव में तेजी रही। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 73,890 रुपये पर और मुंबई में कीमत 73,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। चांदी का भाव 95,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है

अपडेटेड Jul 15, 2024 पर 7:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate: आज इंदौर में सोना 300 रुपये तक महंगा हुआ है।

Gold Rate Today in India: हफ्ते के पहले दिन इंदौर में सोने के भाव में तेजी रही। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 73,890 रुपये पर और मुंबई में कीमत 73,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। चांदी का भाव 95,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

इंदौर में महंगा हुआ सोना

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में सोमवार को‌ सोना 300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 200 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी शनिवार की तुलना में हुई। कारोबारियों के अनुसार ये रहा सोने-चांदी का भाव।


सोना 72850 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 90250 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति नग।

दिल्ली में सोने का भाव

15 जुलाई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,590 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 73,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Stock Markets: शेयर बाजार में आ सकती है गिरावट? एक्सपर्ट्स ने ऊंचे वैल्यूएशन को लेकर किया सावधान

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।