Gold Price Today: आज 14 अक्टूबर को गोल्ड हुआ सस्ता, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate In India: आज हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। गोल्ड का दाम 300 रुपये तक कम हुआ है। मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है

अपडेटेड Oct 14, 2024 पर 8:55 AM
Gold Rate: आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है।

Gold Rate In India: आज हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। गोल्ड का दाम 300 रुपये तक कम हुआ है। मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर मे 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,800 रुपये के आसपास है। चांदी की कीमतों में भी बदलाव आया है। आज चांदी की कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

दिल्ली, नोएडा, और गाजियाबाद में गोल्ड रेट:

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 76,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। नोएडा और गाजियाबाद में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 76,810 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।


लखनऊ और जयपुर में सोने का रेट:

लखनऊ और जयपुर में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का भाव 76,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

देश के बड़े शहरों में 14 अक्टूबर 2024 को 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 71,340 77,810
मुंबई 71,190 77,660
अहमदाबाद 71,240 77,710
चेन्नई 71,190 77,660
कोलकाता 71,190 77,660
गुरुग्राम 71,340 77,810
लखनऊ 71,340 77,810
बेंगलुरु 71,190 77,660
जयपुर 71,340 77,810
पटना 71,240 77,710
भुवनेश्वर 71,190 77,660
हैदराबाद 71,190 77,660

बीते शुक्रवार को इस रेट पर बंद हुआ गोल्ड 

वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,150 रुपये बढ़कर 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस तरह सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर के करीब है। इससे पहले गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत 1,500 रुपये के उछाल के साथ 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।