Gold Rate In India: आज हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। गोल्ड का दाम 300 रुपये तक कम हुआ है। मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर मे 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,800 रुपये के आसपास है। चांदी की कीमतों में भी बदलाव आया है। आज चांदी की कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
