Gold Price Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 21 अक्टूबर 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। देश के ज्यादातर शहरों की बुलियन मार्केट में फेस्टिवल और आने वाले शादी के सीजन के लिए सोने की मांग बढने लगी है। ज्वैलर्स के मुताबिक, त्योहारों के मौसम में बढ़ी हुई डिमांड के चलते सोने की कीमतों में यह उछाल आया है। एक्सपर्ट का अनुमान है कि दिवाली से पहले ही ये 80,000 रुपये के स्तर को पार कर जाएगा।
चांदी की कीमत भी बढ़ी हुई दर्ज की गई है, जो 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। चांदी की कीमत जल्द 1,00,000 रुपये के स्तर को पार कर जाएगी। आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर सहित उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जो पहले के मुकाबले 200 रुपये महंगी हो गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 72,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
देशभर में सोने के आज के रेट:
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर:
24 कैरेट: ₹79,560 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹72,920 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट: ₹79,460 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹72,820 प्रति 10 ग्राम
भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता:
24 कैरेट: ₹79,410 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹72,790 प्रति 10 ग्राम
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण
देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।
सोने का 21 अक्टूबर को रेट
बीते हफ्ते भी रिकॉर्ड हाई पर था गोल्ड
बीते हफ्ते राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 79,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 450 रुपये की तेजी के साथ एक नये रिकॉर्ड स्तर 79,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।