Public Holidays List 2025 India: मोदी सरकार ने जारी की साल 2025 की पब्लिक हॉलिडे की लिस्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी 17 छुट्टियां

List of Public Gazetted Holidays 2025 India: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने साल 2025 के लिए पब्लिक हॉलिडे (Gazetted Holidays) और प्रतिबंधित हॉलिडे (Restricted Holidays 2025) की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है

अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 6:00 AM
Story continues below Advertisement
List of Public Gazetted Holidays 2025 India: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।

List of Public Gazetted Holidays 2025 India: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने साल 2025 के लिए पब्लिक हॉलिडे (Gazetted Holidays) और प्रतिबंधित हॉलिडे (Restricted Holidays 2025) की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार कुल 17 गजेटेड और 34 रेस्ट्रक्टिड हॉलिडे हैं। सरकार के कैलेंडर में गजेटेड छुट्टियां अनिवार्य छुट्टी होती है। Restricted Holidays ऑप्शन होती है। इन्हें कर्मचारी अपनी इच्छानुसार चुन सकते हैं। सरकार के जारी छुट्टियों के कैलेंडर को सभी सरकारी दफ्तरों में लागू किया जाता है।

गजेटेड छुट्टियां 2025 (Gazetted Holiday List 2025)

केंद्र सरकार के दफ्तरों के लिए अनिवार्य रूप से मनाए जाने वाले प्रमुख 17 गजेटेड हॉलिडे की लिस्ट


गणतंत्र दिवस

स्वतंत्रता दिवस

महात्मा गांधी जयंती

बुद्ध पूर्णिमा

क्रिसमस

दशहरा (विजयदशमी)

दिवाली (दीपावली)

गुड फ्राइडे

गुरु नानक जयंती

ईद-उल-फितर

ईद-उल-जुहा (बकरीद)

महावीर जयंती

मुहर्रम

ईद-ए-मिलाद (प्रोफेट मोहम्मद का जन्मदिन)

 

छुट्टी (साल 2025) तारीख  दिन
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी रविवार
महा शिवरात्रि 26 फ़रवरी बुधवार
होली 14 मार्च शुक्रवार
आईडी-उल-फितर 31 मार्च सोमवार
महावीर जयंती 10 अप्रैल गुरुवार
गुड फ्राइडे 18 अप्रैल शुक्रवार
बुद्ध पूर्णिमा 12 मई सोमवार
ईद-उल-जुहा (बकरीद) 7 जून शनिवार
मुहर्रम 6 जुलाई रविवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शुक्रवार
जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार
मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) 5 सितंबर शुक्रवार
महात्मा गांधी का जन्मदिन 2 अक्टूबर गुरुवार
दशहरा 2 अक्टूबर गुरुवार
दिवाली 20 अक्टूबर सोमवार
गुरु नानक जयंती 5 नवंबर बुधवार
क्रिसमस का दिन 25 दिसंबर गुरुवार

ऑप्शनल छुट्टियों की लिस्ट

इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी को 12 ऑप्शनल छुट्टियां मिलती है जिसमें से उन्हें 3 छुट्टी लेने की इजाजत मिलती है। ये है ऑप्शनल हॉलिडे की लिस्ट।

दशहरा का एक अतिरिक्त दिन

होली

जन्माष्टमी (वैष्णव)

राम नवमी

महाशिवरात्रि

गणेश चतुर्थी

मकर संक्रांति

रथ यात्रा

ओणम

पोंगल

श्रीपंचमी / वसंत पंचमी

विशु/वैसाखी/भाग बिहू/उगादी/चैत्र शुक्लादी/चेटी चंद/गुड़ी पड़वा/पहला नवरात्रा/करवा चौथ आदि।

इन ऑप्शनल छुट्टियों का चुनाव कर्मचारी अपने पर्सनल धार्मिक, सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सवों के अनुसार कर सकते हैं। इस प्रकार यह लिस्ट केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अपने त्योहारों और खास अवसरों पर अवकाश लेने का मौका देती है।

छुट्टी (साल 2025) तारीख दिन
नए साल का दिन 1 जनवरी बुधवार
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 6 जनवरी सोमवार
मकर संक्रांति/माघ बिहू/पोंगल 14 जनवरी मंगलवार
बसंत पंचमी 2 फरवरी रविवार
गुरु रविदास जयंती 12 फरवरी बुधवार
शिवाजी जयंती 19 फरवरी बुधवार
स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती 23 फ़रवरी रविवार
होलिका दहन 13 मार्च गुरुवार
डोलयात्रा 14 मार्च शुक्रवार
राम नवमी 16 अप्रैल रविवार
जन्माष्टमी (स्मार्त) अगस्त शुक्रवार
गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी 27 अगस्त बुधवार
ओणम या थिरुओणम 5 सितंबर शुक्रवार
दशहरा (सप्तमी) 29 सितंबर सोमवार
दशहरा (महाष्टमी) 30 सितंबर मंगलवार
दशहरा (महानवमी) 1 अक्टूबर बुधवार
महर्षि वाल्मीकि जयंती 7 अक्टूबर मंगलवार
कराका चतुर्थी (करवा चौथ) 10 अक्टूबर शुक्रवार
नरक चतुर्दशी 20 अक्टूबर सोमवार
गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर बुधवार
भाई दूज 23 अक्टूबर गुरुवार
प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) 28 अक्टूबर मंगलवार
गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस 24 नवंबर सोमवार
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24 दिसंबर  बुधवार

अगले 5 महीनों में आएगा 8वां वेतन आयोग, 18000 नहीं, 34,560 रुपये होगी मिनिमम बेसिक सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।