Gold Price: दिल्ली में रिकॉर्ड हाई पर सोना, 65650 पर 10 ग्राम गोल्ड, इस हफ्ते और महंगा होगा सोना

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों मे तेजी जारी है। घरेलू बाजार में महाशिवरात्रि से एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 500 रुपये की तेजी के साथ 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया

अपडेटेड Mar 07, 2024 पर 7:03 PM
Gold Rate: दिल्ली में रिकॉर्ड हाई पर सोने के भाव।

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों मे तेजी जारी है। घरेलू बाजार में महाशिवरात्रि से एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 500 रुपये की तेजी के साथ 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ये अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। लगातार तीसरे दिन बढ़त हासिल करते हुए सोना 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबार में सोने की कीमत 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 400 रुपये की तेजी के साथ 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

दिल्ली में गोल्ड के भाव अपने पीक पर

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोना (24 कैरेट) 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 500 रुपये की तेजी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (कमोडिटी बाजार) में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,152 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 30 डॉलर की बढ़त है।


इंटरनेशनल बाजार में सोने के दाम में आई तेजी

गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के इस बात को दोहराए जाने के बाद कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक इस साल ब्याज दरें कम करेगा, कॉमेक्स पर सोना गुरुवार को एशियाई कारोबारी घंटों में 2,161.50 डॉलर प्रति औंस की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। चांदी अपने पिछले बंद भाव 23.75 डॉलर प्रति औंस के मुकाबले बढ़कर 24.10 डॉलर प्रति औंस पर थी।

आगे भी रह सकती है गोल्ड की कीतमों में तेजी

एलकेपी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि आगे जाकर बाजार का ध्यान फरवरी के लिए आगामी अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आंकड़े पर केंद्रित होगा। अगले सप्ताह सोने की कीमतों की दिशा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कारक साबित होगा। इसके अलावा, शुक्रवार को जारी होने वाले गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़े सोने के रुझान के लिए आगे की दिशा गोल्ड की कीमतों को देगा।

इंदौर में आई सोने के भाव में गिरावट

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में गुरवार को‌ सोने के भाव में 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी हुई। आज चांदी 450 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी बिकी।

सोना 63700 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी 73200 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी सिक्का 825 रुपये प्रति ग्राम रहा।

Gold Rate Today: नए रिकॉर्ड हाई पर गोल्ड, चेक करें देश के 12 शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।