Gold Price Today: देश में सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार 28 जून को सोने की कीमतों में फिर गिरावट आई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,870 रुपये पर आ गई। वहीं, मुंबई में कीमत 71,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आज सोने के भाव में 500 रुपये तक की गिरावट आई है। चांदी की रिटेल कीमत 89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
दिल्ली में आज सोने का भाव
28 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 65,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,870 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 65,790 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 71,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत