Gold Price Today: इंदौर में सोना 80,200 रुपये के पार, कहां जाएगा दिवाली तक सोने का भाव

Gold Price Today: इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में सोमवार को‌ सोना 250 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 700 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी शनिवार की तुलना में हुई। आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 21 अक्टूबर 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है

अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 6:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Today: इंदौर में सोना 80,200 रुपये के पार पहुंच गया है।

Gold Price Today: इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में सोमवार को‌ सोना 250 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 700 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी शनिवार की तुलना में हुई। आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 21 अक्टूबर 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। देश के ज्यादातर शहरों की बुलियन मार्केट में फेस्टिवल और आने वाले शादी के सीजन के लिए सोने की मांग बढने लगी है। ज्वैलर्स के मुताबिक, त्योहारों के मौसम में बढ़ी हुई डिमांड के चलते सोने की कीमतों में यह उछाल आया है। कारोबारियों के अनुसार ये रहा।

इंदौर में सोने-चांदी का रेट

सोना 80200 रुपये प्रति 10 ग्राम,


चांदी 97200 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 950 रुपये।

चांदी की कीमत भी बढ़ी हुई दर्ज की गई है, जो 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। चांदी की कीमत जल्द 1,00,000 रुपये के स्तर को पार कर जाएगी। आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर सहित उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जो पहले के मुकाबले 200 रुपये महंगी हो गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 72,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

देशभर में सोने के आज के रेट:

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर:

24 कैरेट: ₹79,560 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹72,920 प्रति 10 ग्राम

पटना:

24 कैरेट: ₹79,460 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹72,820 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता:

24 कैरेट: ₹79,410 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹72,790 प्रति 10 ग्राम

दिवाली पर कार लेने का है प्लान! ये 7 बैंक दे रहे हैं बेस्ट ऑफर, चेक करें ऑफर्स

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।