Gold Price Today: सोने में रही मामूली तेजी लेकिन चांदी में आई गिरावट, जानिए आज का रेट

Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का रेट में तेजी रही लेकिन चांदी में गिरावट नजर आई। सोने का भाव 61,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने का भाव 44 रुपये की बढ़त के साथ 61,539 रुपये पर कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड May 11, 2023 पर 1:35 PM
Gold Rate Today: आज सोने के भाव में तेजी और चांदी में गिरावट आई है।

Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का रेट में तेजी रही लेकिन चांदी में गिरावट नजर आई। सोने का भाव 61,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने का भाव 44 रुपये की बढ़त के साथ 61,539 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। चांदी का भाव 573 रुपये की गिरावट के साथ 75,688 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

सोने के भाव में रही तेजी 

कल सोने के भाव में 61,495  रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 44 रुपये चढ़कर 61,539 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी बढ़त रही। 22 कैरेट गोल्ड 40 रुपये चढ़कर 56,369 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट 

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 11 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 10 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 61539 61495 44
Gold 995 (23 कैरेट) 61293 61249 44
Gold 916 (22 कैरेट) 56369 56329  40
Gold 750 (18 कैरेट) 46154 46121 33
Gold 585 ( 14 कैरेट) 36000 35974 26
Silver 999 75688 Rs/Kg 76261 Rs/Kg -573 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में रहेगी तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

Gold Price: आज देश के बड़े शहरों में सोने का ये रहा भाव। Gold Price: आज देश के बड़े शहरों में सोने का ये रहा भाव।

एक महीने में 13% बढ़ जाएगा पैसा, इन तीन शेयरों पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।