Gold Silver Price Today 25th October 2021: आज हफ्ते के पहले दिन सोने और चांदी के भाव में तेजी जारी है। सर्राफा बाजार में सोने का भाव 48000 रुपये के पार पहुंच गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 243 रुपये महंगा होकर 48048 पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 223 रुपये चढ़कर 44012 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 483 रुपये महंगी होकर 65777 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
