Gold Price: दिवाली तक 50000 रुपये जाएगा सोने का भाव! क्या ये है गोल्ड में निवेश करने का सही समय?

आज हफ्ते के दूसरे दिन सोने और चांदी के भाव में तेजी जारी है

अपडेटेड Oct 26, 2021 पर 2:50 PM

Gold Silver Price Today 26th October 2021: आज हफ्ते के दूसरे दिन सोने और चांदी के भाव में तेजी जारी है। सर्राफा बाजार  में सोने का भाव 48300 रुपये के पार पहुंच चुका है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 204 रुपये महंगा होकर 48346 पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 187 रुपये चढ़कर 44285 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 483 रुपये महंगी होकर 65777 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..


दिवाली तक 50000 जाएगा गोल्ड


निवेशकों और ज्वैलरी खरीदने वालों को अभी गोल्ड में निवेश करने से रूकना चाहिए या इन्वेस्ट करना चाहिए। अगर एक्सपर्ट की मानें तो जिस तरह गोल्ड के बाव में तेजी चल रही है, तो जल्द ही ये भाव 50,000 रुपये तक पहुंच सकता है।






मेटल 26 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 27 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 48346 48142 204
Gold 995 (23 कैरेट) 48152 47949 203
Gold 916 (22 कैरेट) 44285 44098 187
Gold 750 (18 कैरेट) 36260 36107 153
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28282 28163 119
Silver 999 65793 रुपये प्रति किलो 65653 रुपये प्रति किलो 140 रुपये प्रति किलो




फेस्टिव डिमांड से मिल रहा है बूस्ट


डॉलर में कमजोरी से सोने की चमक बढ़ी है। फेस्टिवल मांग से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। स्पॉट मार्केट में भी भाव में तेजी आई है। ग्लोबल ट्रेंड से भी कीमतों को सहारा मिल रहा है। US में ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से सपोर्ट मिल रहा है। FED के बयान के बाद कीमतें बढ़ीं है। महंगाई बढ़ती रही तो सख्त कदम उठाने होंगे। सोना कई देशों के सेंट्रल बैंक खरीद रहे हैं। क्रूड के भाव में तेजी से सपोर्ट बना है। गल्फ देशों से सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है। भारत में कोरोना के बाद फिर सोने का इंपोर्ट बढ़ा है।



लंबे समय में और चमकेगा सोना


कोरोना महामारी के कारण सप्लाई चेन को लगे झटके के चलते एल्यूमिनियम से लेकर नेचुरल गैस तक एक के बाद एक सभी कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली है। अब इस सूची में सोने का नाम भी जुड़ सकता है।  लेकिन इसकी वजह कुछ दूसरी होगी। कनाडा के खनन क्षेत्र से जुड़ी दो बड़ी हस्तियों का कहना है कि आगे हमें सोने की कीमतों में तेजी आती दिख सकती है। कनाडा के गोल्ड कॉर्प इंक के साथ पहले काम कर चुके डेविड गारोफॉलो और रोब मैक्विन (David Garofalo और Rob McEwen)का कहना है कि जल्दी ही हमें सोने पर मंहगाई बढ़ती नजर आ सकती है। इसकी कीमतें 3000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है जो कि अभी 1,800 डॉलर के आसपास हैं। वहीं McEwen की राय है कि लॉन्ग टर्म में सोना 5000 का डॉलर का स्तर भी छू सकता है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।