Gold Silver Price Today 26th October 2021: आज हफ्ते के दूसरे दिन सोने और चांदी के भाव में तेजी जारी है। सर्राफा बाजार में सोने का भाव 48300 रुपये के पार पहुंच चुका है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 204 रुपये महंगा होकर 48346 पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 187 रुपये चढ़कर 44285 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 483 रुपये महंगी होकर 65777 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
