Gold Rate Today In India: देश में मंगलवार 18 जून को सोने की कीमत में गिरावट आई। पटना, बिहार, लखनऊ, आगरा, यूपी, जयपुर, राजस्थान, दिल्ली, मुंबई सभी जगहों पर सोना सस्ता हुआ है। सोने का 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 200 रुपये तक कम हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72,470 रुपये पर आ गई। वहीं, मुंबई में कीमत 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस बीच, चांदी की रिटेल कीमत 90,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
