Gold Price Today: अक्षय तृतीया ने सोने की गिरावट को संभाला! दिल्ली में 2 दिन गिरने के बाद 950 रुपये चढ़ा गोल्ड

Gold Price on Akshaya Tritiya: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी। वैश्विक स्तर पर तेजी के रुख और अक्षय तृतीया के अवसर पर मजबूत घरेलू मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 950 रुपए चढ़कर 73,000 रुपए के स्तर को पार कर गई

अपडेटेड May 10, 2024 पर 7:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price on Akshaya Tritiya: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी।

Gold Price on Akshaya Tritiya: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी। वैश्विक स्तर पर तेजी के रुख और अक्षय तृतीया के अवसर पर मजबूत घरेलू मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 950 रुपए चढ़कर 73,000 रुपए के स्तर को पार कर गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली में सोने की कीमत 950 रुपये की तेजी के साथ 73,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोना-चांदी हुआ महंगा

चांदी की कीमत भी 2,300 रुपये उछलकर 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना (24 कैरेट) 73,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा जो पिछले बंद भाव से 950 रुपये अधिक है। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रिटेल डिमांड बढ़ेगी क्योंकि लोग सोने के सिक्के, छड़ और गहने खरीदेंगे।


इस कारण सोने के बढ़े दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,360 डॉलर प्रति औंस पर पर रहा जो पिछले बंद भाव से 52 डॉलर मजबूत है। अमेरिका में बेरोजगारी दावों के नवीनतम आंकड़ों से लेबर बाजार में सुस्ती के संकेत मिलने के बाद सोने में तेजी आई। इससे यह विश्वास बढ़ा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस वर्ष ब्याज दर में कटौती शुरू कर सकता है। चांदी भी मामूली तेजी के साथ 28.60 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 27.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।