Gold Price: दिल्ली में 100 रुपये सस्ता हुआ सोना, 180 रुपये महंगी हुई चांदी

Gold Price Today: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

अपडेटेड Jul 09, 2024 पर 9:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate: दिल्ली में आज सस्ता हुआ सोना।

Gold Price Today: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 180 रुपये बढ़कर 94,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 93,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट दिलीप परमार ने कहा कि फेडरल रिजर्व सदस्य के संबोधन और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सोने की कीमतों में गिरावट आई। बेस मेटल में मजबूती और कारोबार में जोखिम लेने की धारणा में सुधार के कारण घरेलू और वैश्विक मोर्चे पर चांदी की कीमतों में मजबूती आई। परमार ने कहा कि निकट भविष्य में चांदी की कीमतों का प्रदर्शन सोने से बेहतर रहने की उम्मीद है।

वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,362 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 11 डॉलर कमजोर है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी एक्सपर्ट मानव मोदी ने कहा कि ईरान में नई सरकार और राजनीतिक विकासक्रम के साथ, अमेरिका ने सोमवार को संघर्ष विराम वार्ता के बारे में कुछ प्रगति का उल्लेख किया, जिसका असर मेटल पर पड़ा। उन्होंने कहा कि इजराइल या अन्य जगहों से कोई भी नयी सूचना कीमतों में आगे की अस्थिरता के लिए महत्वपूर्ण होगा।


मोदी ने कहा कि कारोबारी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के संसद में बयान और सप्ताह के दौरान आने वाले प्रमुख मुद्रास्फीति के आंकड़ों से अमेरिकी ब्याज दरों पर और अधिक संकेतों के लिए नज़र रखेंगे। हालांकि, चांदी 31.03 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। पिछले सत्र में, यह 30.93 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

Long Weekend: साल 2024 के बचे 6 महीनों में मिलेंगे सिर्फ 5 लॉन्ग वीकेंड, चेक करें डेट्स

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।