Gold Price Today: 370 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी में आई 600 रुपये की तेजी, चेक करें रेट

Gold Price Today: दिल्ली में आज सोने की गिरावट को ब्रेक लग गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 370 रुपये की तेजी के साथ 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा

अपडेटेड Jun 28, 2024 पर 7:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Today: दिल्ली में आज सोने की गिरावट को ब्रेक लग गया है।

Gold Price Today: दिल्ली में आज सोने की गिरावट को ब्रेक लग गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 370 रुपये की तेजी के साथ 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच घरेलू बाजार में सोने और चांदी में तेजी आई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 600 रुपये की तेजी के साथ 91,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले कारोबारी सत्र में 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट दिलीप परमार ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। यह पिछले बंद भाव से 370 रुपये मजबूत है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,322 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार पर रहा जो पिछले बंद भाव से 17 डॉलर अधिक है।

गांधी ने कहा कि हाल ही में अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़ों से सोने की कीमतों में तीन दिन में पहली बार उछाल आया है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिकी लेबर मार्केट कमजोर हो रहा है। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में जल्दी कटौती की संभावना मजबूत हुई है। इसके अलावा, चांदी की कीमत 29.20 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले सत्र में यह 28.94 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।


इंदौरा सर्राफा बाजार में आई सोना, चांदी में तेजी

इंदौर के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को‌ सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 550 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई। इंदौर में ये रहा भाव।

सोना 72000 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 87650 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति नग।

पोस्ट ऑफिस स्कीम, PPF पर सरकार ने तय किया ब्याज, जानें जुलाई से सितंबर में इतना मिलेगा

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।