Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन के बाद आज 20 अगस्त को देश के बड़े शहरों में सोने का भाव 71,500 रुपये के ऊपर बना हुआ है। कल देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,650 रुपये रही। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत 85,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है।
दिल्ली में आज का सोने का भाव
20 अगस्त को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,720 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
रक्षाबंधन के दिन सोने की कीमतों में गिरावट आई है। 18 अगस्त 2204 देश भर में 24 कैरेट सोने के दाम 73000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसापस थे। 19 अगस्त देश में 24 कैरेट सोने के दाम 72,760 रुपये रहे।