Gold Price Today: आज 10 फरवरी को सोने में राहत, कीमत लुढ़की; चेक करें अपने शहर का रेट

Gold Rate Today: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 79440 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 79490 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है

अपडेटेड Feb 10, 2025 पर 8:42 AM
लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 86810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में सोमवार, 10 फरवरी को थोड़ी राहत है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का दाम घटकर 86810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में कीमत 86660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बीते एक सप्ताह के अंदर देश में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2180 रुपये बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 2000 रुपये का इजाफा हुआ है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर कितनी रह गई है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 86810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 79440 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 79440 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 86810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 79450 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Business Idea: साबुन के बिजनेस से करें हर महीने मोटी कमाई, सरकार भी करेगी मदद

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 86810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 79490 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 86710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चांदी का हाल

10 फरवरी को सोने की तरह चांदी में भी गिरावट है। कीमत 100 रुपये सस्ती होकर 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इंदौर के सराफा बाजार में 8 फरवरी को चांदी में 300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी। इसके बाद चांदी का औसत भाव 95200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। शुक्रवार 7 फरवरी को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमतें लगातार दूसरे सत्र में 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।